कासगंज: होमगार्ड्स विभाग द्वारा अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराया जायेगा:- जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 अजय कुमार सिंह
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 अजय कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न अमृत सरोवरों पर होमगार्ड विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है दिनांक 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस से लेकर दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा इसके तहत अमृत सरोवर पर होमगार्ड विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा जिसके साथ-साथ जनपद कासगंज के क्षेत्र में अमृत सरोवर जो कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किए गए है उसके प्रांगण में ग्राम प्रधान और गांव के सम्मानित व्यक्तियों के साथ विभाग के अधिकारियों एवं होमगार्ड जवानों के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जनपद में ऐसे अमृत सरोवरों एवं अन्य उचित स्थानों जहाँ वृक्षारोपण हेतु समुचित स्थान है उसे भी चिन्हित करते हुए उक्त स्थानों पर वृक्षारोपण कराया जायेगा आज थाना दरियावगंज झील के बराबर अमृत सरोवरों तालाब पर जिला कमांडेंड अजय कुमार द्वारा बृक्षा किया गया इस अवसर पर जिला कमांडेंड अजय कुमार व ठाकुर यसवीर सिंह पूर्व प्रधान शिवेंद्र सिंह व वियो बेदपकाश एसीसी मुहम्मद हनीफ एसीसी भीष्म सिंह वियो नरेन्द्र सिंह पीसी राजेश कुमार व वीरपाल सिंह कम्पनी अमापुर एडीसी चौधरी रन सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


