ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में भगवान राम की जन्म लीला देख दर्शक हुए हर्षित

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर बारहद्रारी स्थित कालेज रोड पर चल रही 11 दिवसीय संगीतमय आदर्श श्रीराम लीला मंचन महोत्सव के द्वितीय दिवस वीरपाल यादव, नाथूराम गुप्ता, चन्द्र मोहन सक्सेना, चंदन सिंह, बंटी गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, असंतोष सबिता ने भगवान विष्णु व लक्ष्मीजी के स्वरूप का पूजन कर व आरती उतारी। आदर्श श्रीराम लीला मंडल वृन्दावन धाम के कलाकारों के द्वारा रावण जन्म और राम जन्म की लीला का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ लीला का मंचन देख श्रोता भाव-विभोर दिखे। श्री रामलीला का मंचन हनुमान चालीसा और गणेशजी की वन्दना के साथ प्रारंभ हुआ। रामलीला में द्वितीय दिवस भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंच फूल, गुब्बारों, खिलौनों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। वही भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ रामजन्म की लीला का मंचन देखा। भगवान राम के जन्म लेते ही सभी दर्शक हर्षित होकर पुष्प वर्षा कर भगवान की जय- जयकारों के साथ नाचते-गाते नजर आए। दशरथ नंदन श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, श्रत्रुधन, का जन्म होते ही पंडाल श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। भगवान श्रीराम की बाल लीला का मंचन देख श्रद्धालुगण भाव-विभोर हो गए। उनके बाल रूप की भक्तों ने आरती उतारी। श्रीराम जन्म की आकर्षक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आनंद भयो जय हो राजा राम की, राम जन्म भयों राजा दशरथ के आंगना में बजे बधईया व्यास जी ने भजन सुनाया तो पंडाल में मौजूद भक्तगण झूम उठे। पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर समाज सेविका सुलोचन गुप्ता, संरक्षक सुधीर गुप्ता, दरवेश फौजी, रिकू अग्रवाल, राकेश चौधरी, प्रधान भोले सोलंकी, अनुज राघव, विनय प्रताप सिंह, कमेटी अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संतोष पालीवाल, लाला सोलंकी, विनीत मित्तल, आकाश गुप्ता सर्राफ, वीर बहादुर, देवेश गुप्ता, पंवन गुप्ता, शशीकान्त मिस्त्री, वैभव शाक्य, राहुल जौहरी, अरूण सोलंकी, सोनू गुप्ता, आकाश ठाकुर, दीपक जोशी, शनिदेव गुप्ता, रोहित महेश्वरी, कमल सक्सेना, विशाल अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुमित गुप्ता सहित आदि रामभक्त मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य, कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह मय पुलिस बल के मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button