ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च कर दिया लोगों को सुरक्षा का संदेश।

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज: अमांपुर गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि, महानवमी, रामलीला महोत्सव, दशहरा को लेकर कस्बा में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य के नेतृत्व में कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सतीश कुमार, हरीश कुमार, शिवराम यादव, प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल शीलेन्द कुमार, वसीम अंसारी, अरूण कुमार, सुनीता कुमारी, मीनू कुमारी, पर्वती आदि रहे।

Related Articles

Back to top button