ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कासगंज पुलिस सतर्क, शहर में डीएम एसपी ने किया भ्रमण

अश्वनी महेरे ।कासगंज

कासगंज: आगामी त्योहारों जुमें की नमाज़ व दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनपद के कोतवाली कासगंज क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगे पुलिसबल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं आमजनमानस से त्योहारों को सौहार्द, प्रेम व आपसी भाईचारे के साथ मनाने व कानून एवं शांतिय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की अपील की। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई, सोशल मीडिया पर पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हुए है ।

Related Articles

Back to top button