कासगंज: सोरों में परशुराम लक्ष्मण संवाद व धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया

कासगंज- सोरों: तीर्थंनगरी में गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति के तत्वाधान में हरि की पैड़ी रोड़ स्थित सामुदायिक केंद्र के सामने मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। आज रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम- लक्ष्मण संवाद व रावण-वाणासुर संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया, जनकपुरी में सीता जी के स्वयंवर में प्रभु राम ने जैसे ही शिव धनुष को उठाकर एक झटके में तोड़ दिया सीता जी ने राम के गले में वरमाला डाल दी जनकपुरी भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी, शिव धनुष की जोरदार टंकार सुनते ही परशुराम क्रोधित होकर जनकपुरी पहुंच कर क्रोध करने लगे इसके बाद देर रात तक लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मनोहारी मंचन हुआ। इस मौके पर गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष नितेश मेधावी, मोहित तिवारी, आकाश तिवारी, ललित मोहन तिवारी, टिन्ना पचौरी, राजू तिवारी रेडी, किशन पचौरी, दीपक बोहरे, रोहित मिश्रा, मोनू राही, रिंकू पचोरी, गिर्राज किशोर पाराशर, दुर्गाशंकर मिश्रा, संजय मोनी, शिवांग बोहरे, पवन चरोरे, आशीष अयाचक, पकड़ा आचार्य आदि रहे।
Subscribe to my channel


