कासगंज: कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम नें किए 6 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
अश्वनी महेरे ।कासगंज

कासगंज: पुलिस ने अबैध मादक पदार्थ के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है। कासगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ढाई करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद की है।वही कासगंज पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले 6 शातिर अभियुक्तो को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 500सौ 80 ग्राम स्मैक बरामद की गई।स्मैक के साथ आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल व 10800 रूपये की नगदी भी बरामद हुई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश में अबैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत में मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज पुलिस एवं एसओजी की टीम ने संयुक्त अबैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की, कार्यवाही करते हुए टीम ने कोतवाली कासगंज के किरसोली रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास कासगंज से 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 2किलो 500सौ 80 ग्राम स्मैक और 5 मोबाइल व 10800 रूपये की नगदी बरामद की,वही बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ 58 लाख की कीमत बताई गई है।
Subscribe to my channel


