ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पार्टी के ब्लॉक प्रमुख का विरोध न करें भाजपा कार्यकर्ता: हर्षवर्धन

कासगंज: अलीगढ़ में गत दिनों बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने जनपद के पदाधिकारियों से साझा किए हैं। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान बताया है कि प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो ब्लॉक प्रमुख भाजपा के समर्थन से बने है, इनके विरोध में पार्टी कार्यकर्ता कोई भी लामबंदी या अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास करेगा या इस तरह की गतिविधि में शामिल होगा तो उसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button