ब्रेकिंग न्यूज़
पटाखे की चिंगारी से झोपड़ियों में लगी सामान जलकर हुआ खाक

कासगंज: सोरों के क्षेत्र लहरा में मंगलवार दोपहर दो बजे पटाखे की चिंगारी की वजह से झोंपड़ी में आग लग गई.आग से करीब तीन झोंपडियां जलकर राख हो गई. ग्रामीणों ने पास ही भरे गंगा के पानी से आग पर काबू पाया . फिलहाल इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वार्ड सभासद महेंद्र कश्यप ने बताया कि गांव के छोटे बच्चे पटाखे चला रहे थे तभी एक चिंगारी जसवीर पुत्र कमलसिंह की झोपडी पर जा गिरी जिससे आग ने भयंकर रूप कर लिया और उसने पास ही मैं बनी सौदान पुत्र गंगासहाय की झोपड़ी को भी काबू में ले लिया और झोपड़ियों में रखा भूसा व गेहूं चार पाई कपड़े जल गए। आग तेजी से फैली और आस पास की झोंपडियों को अपनी चपेट में ले लिया वहीं इस भीषण आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रहने वालों लोगों के कपड़े बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गये।
Subscribe to my channel


