ब्रेकिंग न्यूज़
बदायूं: रसौली में धूमधाम से देवी दुर्गा शक्ति सेवा यात्रा का विधायक हरीश शाक्य ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया
जयपाल सिंह। उझानी

बदायूं: रिसौली में धूमधाम से देवी दुर्गा शक्ति शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी दुर्गा शक्ति शोभायात्रा का विधायक हरीश शाक्य ने देवी मंदिर पर पूजा अर्चना कर झांकियो का तिलक लगा कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद गांव बालों ने सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों का भी तिलक लगा कर स्वागत किया। शोभायात्रा देवी सती, नंदा देवी मंदिर , सिद्ध इंदरमन बाबा स्थान होते हुए गवादेवत स्थान पर समापन हो गया, शोभायात्रा में काली अखाड़ा, शकंर पार्वती, नृत्य छोटे छोटे बच्चों की झांकियां बिशेष आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजाराम शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से बिल्सी कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही।
Subscribe to my channel


