ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हुआ।

कासगंज- अमांपुर:बारहद्रारी पर चल रही 11 दिवसीय संगीतमयी आदर्श श्रीरामलीला मंचन महोत्सव में भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक का आयोजन गाजे बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर राजा राम का स्वागत किया। आचार्य धर्मदेव शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। जहां विधि विधान से आकाश, पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि, व वरूण का आह्वान करते हुए रामलीला महोत्सव कमेटी ने हवन-यज्ञ में पूर्ण आहूति देकर सुख शांति और विश्व के कल्याण की कामना की। राजगद्दी के मुख्य अतिथि श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण,भरत, श्रत्रुधन, हनुमान जी, के स्वरूपों को फूल माला पहनाकर पूजा-अर्चना की। राजा राम की आरती के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराधा रसिक बिहारी लीला संस्थान मथुरा धाम के धर्मदेव जी महाराज के तत्वावधान में कलाकारों ने हनुमान चालीसा गणेश वंदना के साथ किया। इस मौके पर भगवान के स्वरूपों का आकर्षक श्रृंगार कर सामुहिक रूप से महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ धूमधाम से हुआ। गुरु बशिष्ठ के रूप में आचार्य धर्मदेव शास्त्री ने प्रभु श्रीराम और माता जनकनंदिनी को उच्च सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर उनका प्रथम तिलक किया। जय श्रीराम व राजा राम के जयघोष से रामलीला महोत्सव परिसर गुंजायमान हो उठा। मथुरा धाम के कलाकारों ने बहुत ही मनमोहक दृश्यों के बीच रासलीला का मंचन किया। जिसमें आकर्षक भजनों पर श्रद्धालुओं को तालियां बजाने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रामनरायन मित्तल, दरवेश फौजी, रिंकू अग्रवाल, रामलाल साहू, हरिद्त पालीवाल, अनुज राघव, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौरव गुप्ता, राहुल शाक्य, कमल गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, विनय प्रताप सोलंकी, बन्टी गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, कमल सक्सेना, संतोष पालीवाल, विनीत मित्तल, राहुल जौहरी, हिदेश सर्राफ, मनोज गुप्ता, शशीकान्त, विशाल मित्तल, मोहित गुप्ता, अशोक शाक्य, रोहित महेश्वरी, गौरव गुप्ता, बबलू गुप्ता, वीर बहादुर, देवेश गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, अंशू गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवम गुप्ता, भोला गुप्ता, अरूण सोलंकी, दीपक जोशी, आकाश ठाकुर, गुड्डू शाक्य, शनिदेव, विवेक गुप्ता, निर्देश गुप्ता, पवन गुप्ता,दीपक जोशी सहित आदि रामभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button