ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: राजगद्दी समारोह के दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख पर चाकू से जानलेवा हमला

कासगंज: शहर में राजगद्दी समारोह  के दौरान शुक्रवार की देर रात विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख विक्रम सिसौदिया पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम सिसौदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस द्वारा घायल विक्रम सिसौदिया को अशोक नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गईं है। विक्रम सिसोदिया का कहना है कि चार  हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया हैं। घटना के संबंध में अभी पुलिस को तहरीर दे दी गई है। हिंदूवादी संगठनों में इस मामले को लेकर आक्रोश है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button