ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर मेला ग्राउंड में हुआ जलभराव, दुकानदार और ग्राहक रहे परेशान

कासगंज- अमांपुर:  शुक्रवार रात से हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश के चलते कस्बे की सड़कें जलमग्न होने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रामलीला महोत्सव के दशहरा मेला ग्राउंड में जलभराव होने के साथ ही कीचड़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते कालेज रोड पर स्थित तीन दिवसीय दशहरा मेला परिसर में जलभराव से दुकानदार परेशान है। बारिश होने से दुकानों में पानी भर गया। सामान भीगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। यहां अभी तक जल निकासी के लिए मेला कमेटी की ओर से कोई प्रयास नही किया गया है। और अभी भी दुकाने पानी में डूबी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि लाखों रूपये का सामान कर बर्बाद हो गया है।दुकानदारों को मुनाफे की जगह भारी क्षति उठानी पड़ रही है। दुकानदारों के लिए दुकानों का किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है। मेला स्थल के दुकानदारों में बरसात के चलते भारी निराशा देखने को मिली। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर से कीचड़ और पानी को निकालते नजर आए। लोगों को बरसात और कीचड़ के बीच मेला स्थल तक पंहुचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बरसात से मेला कमेटी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई

 

Related Articles

Back to top button