कासगंज: सिढ़पुरा में कथा सुनाते कथा वाचक बालक राम चैतन्य

कासगंज: सिढ़पुरा में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा आयोजन दूसरे दिन राजा परीक्षित की जन्म कथा सुनाई कथावाचक बालकराम चेतन्य ने कहां कि जब राजा परीक्षित माता के गर्भ में थे तभी उसी समय अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग परीक्षित की माता उत्तरा के गर्भ पर किया कथावाचक ने बताया कि उत्तरा ने भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ की स्वयं रक्षा की जब परीक्षित पैदा हुए उसी समय वह उठकर बैठ गए जो नवजात परीक्षित को उठाकर अपनी गोद में बैठाने का प्रयास करता है वह उदास हो कर बैठ जाता है लेकिन जैसे ही श्रीकृष्ण ने नवजात परीक्षत को अपनी गोद मे उठाया तो वह जोर जोर से हंसने लगा विद्वानों ने नवजात शिशु का नाम परीक्षित रखा क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं ही इस वच्चे की मां के गर्भ की रक्षा की इस दौरान पंडाल में मौजूद परीक्षित राजकुमार शाक्य मीरा शाक्य बी पी सिंह वीरेंद्र शाक्य नितिन शाक्य पवन शाक्य अजय पाल आदि सैकड़ों भक्ति जन मौजूद रहे
Subscribe to my channel


