ब्रेकिंग न्यूज़
बदायूं: बदायूं के ग्राम गठोना में लगातार बारिश से तीन मकान गिरें, परिवार के लोग बाल-बाल बचे
जयपाल सिहं । उझानी

बदायूं :बदायूं के ग्राम गठोना में लगातार बारिश होने से तीन मकान धराशायी हो गए। पहला मकान अभिनंदन पुत्र प्रीतम सिंह दूसरा मकान मोहनलाल पुत्र ज्ञानी और तीसरा मकान पिंटू पुत्र लक्ष्मण सिंह यह मकान बारी बारी से दो-दो घंटे के अंतर से गिर गए काफी बारिश होने के कारण गांव के काफी मकान कच्चे यह सभी मकान गिरने की कगार पर हैं लोग मायूस होकर घरों के बाहर बैठ गए है। कई लोगों ने सरकारी स्कूल का भी सहारा लिया है लोग सभी से फरियाद कर रहे हैं बारिश में कोई सुनने वाला नहीं है।
Subscribe to my channel


