ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं: अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा अग्रसेन धर्मशाला उझानी में शाश्वत अन्वित कार्यक्रम का आयोजन

बदायूं:अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा अग्रसेन धर्मशाला, उझानी में शाश्वत अन्वित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शर्मा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा गणपति से समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र भी भेंट किए गए। कार्यक्रम डॉ. बृजेंद्र वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, प्रदीप गोयल , गिरीश पाल सिसौदिया , श्रीमती करुणा सोलंकी , श्रीमती रानी सिंह पुंडीर, श्रीमती कल्पना मिश्रा डॉ. गीतम सिंह, धीरेंद्र सिंह सोलंकी,कौशलेंद्र सिंह सोलंकी की, टामसन माहेश्वरी, योगेश प्रताप सिंह टिंकल भैया, करुणेश प्रताप सिंह, स्वामी रवि समदर्शी महाराज, रंधावा यादव मुदित कुमार माहेश्वरी एवं पंकज सक्सेना रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अंकेश चौहान, प्रदेश संयोजक राकेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी एस पी गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री विपिन कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री मुकेश शाक्य, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विशाल राघव , जिलाध्यक्ष संभल सुमित शर्मा जिलाध्यक्ष बदायूँ शिवम शर्मा , जिलाध्यक्ष बदायूँ किसान प्रकोष्ठ विकास उपाध्याय , जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम खिलाड़ी सिंह, जिला मंत्री राहुल वार्ष्णेय, नगर महामंत्री अर्जुन सिंह , नगर उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button