कासगंज: माँ काली के मंदिर पर हर वर्ष की भांति चौबीसवॉ विशाल भण्डारे का आयोजन

कासगंज: शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी पुलिया नंबर पांच स्थित काली माता का प्राचीन मंदिर पर अखंड रामायण के समापन पर कन्या पूजन कन्या भोग लगाया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ काली देवी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे के आयोजन से पहले कन्या व लंगुरा का पूजन कर उन्हें विधिवत भोजन कराया कार्यक्रम के आयोजक हिर्देस कुशवाह ने बताया कि वह इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म की ओर अग्रसर करता है। मंदिर परिसर में विद विधान के साथ हवन कराया हवन के दौरान सैकड़ों भक्तजनों ने हवन कुंड पर आहुति दी माँ काली के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ मां से सुख, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की रविवार को माँ काली मंदिर पर आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक व्यापारियों, क्षेत्रीय जनता और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान मंदिर पुजारिन माया देवी, हिर्देस कुशवाह उर्फ बंटू,अर्जुन कुशवाह, तेजसिह कुशवाह ,संतोष,जितेंद,अन्नू माहेश्वरी ,आशु पलतानी,पंकज गोयल,गुंजन अग्रवाल आदि भक्तजन मौजूद रहे ।
Subscribe to my channel


