ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर आसमा वारसी नें कांशीराम का 16 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया

कासगंज: राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आसमा वारसी ने पार्टी के निवर्तमान पदाधिकारी गणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बामसेफ डी एस 4 बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक /जन्मदाता बहुजन नायक कांशीराम का 16 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी l आसमा वारसी ने कांशीराम के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा पिछड़ों एवं दलितों के लिये किए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस अवसर पर आसमा वारसी निवर्तमान जिलाध्यक्ष रालोद, नगर अध्यक्ष मेहरून्निसा शाह, फैसल, कौशल बेगम, सानिया बेगम, मोहम्मद अफजल, रोशन आरा, सानिया, जुबेर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


