कासगंज: सोरों पुलिस नें पोक्सो का आरोपी को किया गिरफ्तार

कासगंज: सोरो पुलिस नें मुखविर खास की सूचना पर पोक्सो एक्ट के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया।दिनांक 04.10.2022 को मोहल्ला बदरिया निवासी सरला देवी पत्नी कैलाश नें सोरों थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 30.09.2022 समय करीब 4 बजे शाम को मेरी 11 वर्षीय बच्ची को सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर निवासी सचिन पुत्र महेन्द्र व महेन्द्र पुत्र बाबूराम एवं गांव खदरावाद निवासी राजकुमार बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया । जिसके सम्बन्ध में थाना सोरों पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 419/22 धारा 363/366 भादवि व 11/12 पोक्सो एक्ट सचिन, महेन्द्र, राजकुमार सहित 4 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में सभी थानों में वाछिंत अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को सोरों थाना पुलिस को मुखविर खास की सूचना मिली सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर निवासी सचिन पुत्र महेन्द्र को गोरहा नहर से सहावर रोड पर खोखा पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कर जेल भेजने कि कारवाही कि गई।
Subscribe to my channel


