ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शिविर में छात्राओं को कराटे परिक्षण में दिखेगा हुनर

दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कासगंज द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे छात्रा व्यक्तिगत विकास शिविर का आयोजन हुआ शिविर में छात्राओं को प्रतिदिन जूडो कराटे, मेहंदी रंगोली नृत्य पेंटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट संगीत एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमाशंकर शर्मा जी विभाग संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए विभाग संचालक उमाशंकर ने कहा कि छात्रओं मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने व्यक्तित्व का विकास करें आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है शिक्षा के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आज बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं अंत में सभी को शुभकामनाएं दीजिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी हर्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर्गत छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है छात्राओं को को सशक्त बनाने के लिए प्रतिदिन जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं 7 जून को समापन पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा नगर मंत्री अंकित पाठक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।आज के प्रशिक्षण मे सभी छात्राओं को जुडो कराटे और नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया।मंच संचालन पल्लवी यादव ने किया प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक कुशवाह, जिला संयोजक मुकेश राजपूत, जिला सह संयोजक सुरभि पांडे, जिला मीडिया प्रमुख राहुल वर्मा, नगर अध्यक्ष अंकित पुंडीर, नगर सह मंत्री यश मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुबे, नगर सह आंदोलन प्रमुख हिमांशु लोधी, नगर के प्रमुख कार्यकर्ता प्रशांत, सानवी,गौरी,कामिनी,दान मनी,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button