ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: समाजवादी पार्टी ने मनायी महिर्षि बाल्मीकि जयन्ती, नेताजी के स्वास्थ्य की मंगलकामना व दीर्घायु के लिए किया हवन यज्ञ

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेंस बिलराम गेट कासगंज पर सुबह 10 बजे महिर्षि बाल्मीकि की जयन्ती जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं सहित मल्यार्पणकर मनायी। और जिलाध्यक्ष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते  कार्यकर्ताओं से कहा कि आज हम सभी उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस कार्यक्रम के तत्पश्चात जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव ने समस्त कार्याकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार  नेताजी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की मंगलकामना व दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप व हवन यज्ञ किया। जिलाध्यक्ष  ने कहा हम सबने हवन यज्ञ करके ईश्वर से प्रार्थना की है कि हमारे पार्टी के संस्थापक हम सब के नेता किसानों, जवानों, गरीबों, दलितों, अगडों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा छात्र नौजवानों की आवाज बुलन्द करने वाले हमारे मसीहा नेताजी मुलायम सिंह यादव जी जल्दी स्वस्थ होकर हम सब के बीच आकर हम सब का मार्ग दर्शन करें।इस अवसर देवेन्द्र सिंह लोधी, लक्ष्मन सिंह यादव, जितेन्द्र यादव, भूपेन्द्र प्रजापति, मनोज यादव, नीरज यादव, ओमशिव मिश्रा, कमल सिंह मौर्य, मुनेन्द्र शाक्य, बृजेश पहलवान, डॉ० रोहताश यादव, राजेश अग्रवाल, उदयभान राजपूत, सन्दीप यादव एड०. विनीत कुमार सविता, अख्तर पठान, विशाल कश्यप, विक्रम सिंह राना, अजयपाल सिंह यादव, प्रवेश यादव, कमल सिंह बघेल, ठाकुरदास लोधी, डॉ० अमर सिंह लोधी, गुड्डू प्रधान, बृजगोपाल यादव, श्यौराज सिंह, रजनेश यादव, रिन्कू यादव, अशोक यादव, देवेश यादव, बबलू यादव, राघवेन्द्र मिश्रा, सहादत अली, पूनम वशिष्ठ, रीना वर्मा, प्रदीप यादव, होती लाल शास्त्री, महेन्द्र यादव, चांद मियां, नीतीश बाबू, मोर सिंह, योगेश पाल, अंशुल यादव, अमित गुप्ता, सुशील कुमार, योगेन्द्र यादव, हरिओम शर्मा, विजय जैन, आशीष यादव, विशाल यादव, स्वदेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सोनू, प्रवीन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

 

Related Articles

Back to top button