ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी पार्क में मुलायम सिंह यादव को श्रधांजलि देते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी व् अन्य सपाई

कासगंज: गंजडुंडवारा पूर्व मुख्य मंत्री व् देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर गांधी पार्क में शोक सभा हुई। जिसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी सहित अन्य सपाईयों ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। गांधी पार्क में सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा नेता जी ने अपना राजनीतिक सफर छोटे से गांव सैफई से शुरू हो कर केंद्र की राजनीति तक बेहतरीन तरीके से किया है। उनके कार्यकाल को लोग सदैव याद रखेंगे। शोक सभा में विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह शाक्य, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मुईद अंसारी सहित अन्य सपाईयों ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान पुष्पेंद्र यादव, कन्हैया मिश्र,विनीत सविता, भगवान सिंह यादव,  एहतिशाम एड्वोकेट, यशवीर सिंह यादव, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button