ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: जामुल में नगर साहू समाज संघ की विषेश बैठक,संगठन को लेकर चर्चा

राज वैष्णव।जामुल

भिलाई : जामुल : नगर साहू समाज संघ की विषेश बैठक दानवीर भामाशाह भवन देवनगर आयोजन की गई। इस दौरान बैठक में समाज के अध्यक्ष जीवन प्रकाश साहू एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भक्त माता कर्मा की आरती पूजा किया गया, इसके बाद कोषाध्यक्ष पुखराज साहू के द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने जिला साहू संघ भिलाई नगर द्वारा निर्णय पत्रक पर विचार विमर्श किया गया, जिला प्रतिनिधि रूप में शत्रुहन लाल साहू को अध्यक्ष ने मनोनीत किया सभी समाज के लोगो ने समर्थन किया तकनीकी पंजी बनाए जाने का विचार किया गया, जिला साहू संघ भिलाई नगर के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार साहू ने युवा संगठन के विस्तार पर चर्चा की। जहां साहू मित्र सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष खेदराम राम साहू ने कहा साहू मित्र सभा के द्वारा 27 नवंबर को युवती परिचय सम्मेलन किया जाएगा सम्मेलन का उद्देश्य शादी योग्य युवक की ढूंढने में होने वाले फिजूलखर्ची रोकना है जिससे समय एवं धन की बचत होगा। इस अवसर पर  नगर साहू समाज संघ जामुल के उपाध्यक्ष रामचंद्र साहू, उपाध्यक्ष ममता साहू ,सचिव जीवन लाल साहू , सह सचिव दीपक साहू, प्रचार सचिव रीना साहू, इकाई अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 10 तिलक राम साहू , मीना साहू, जियान बाई साहू , संतु साहू ,परदेसी साहू ,चंदन साहू , युवा प्रकोष्ठ भिलाई नगर संयोजक सनत कुमार साहू ,जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू ,जिला संगठन सचिव द्रोपति साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ महामंत्री दिनेश साहू ,कार्यकारिणी सदस्य भानु साहू, महिला संयोजिका रेखा साहू, युवा संयोजक श्यामू साहू, कर्मचारी संयोजक गुलाब साहू, परक्षेत्रीय अध्यक्ष शिवपुरी जामुल बिसेसर साहू साहूसमाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button