ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: बे मौसम बरसात से किसान चिंतित,फसलों की बर्बादी से किसान चिंतित, कई फसलों को हुआ भारी नुकसान

कासगंज: कासगंज में मूसलाधार बारिश से पटियाली क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है पकने को तैयार फ़सल भारी बारिश से धाराशाई हो गई हैं खड़ी फसल के गिरने से जहां पैदावार प्रभावित हो रही है वहीं फसलों की लागत न निकलने का भय का भय सता रहा है जिसके चलते किसानो के चहरे पर कुदरत की इस मार से उदासी छाई हुई है बारिश से किसानों की बर्बाद फसलें लगभग एक महीने पहले मूसलाधार बारिश से बर्बाद हो गई किसान रामनाथ ने बताया कि फसल धान बाजरा मक्का वहीं सब्जियों में कद्दू फूल गोभी तोरई आलू आदि की फसलों के बर्बाद होने से किसान सदमे से उबर भी नहीं पाया था वहीं दुबारा मूसलाधार बारिश से किसानों की लगभग तैयार धान और मक्का की फसल धाराशाई हो गई है  किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

 

Related Articles

Back to top button