ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: करवाचौथ आज, बाजार में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

कासगंज में करवाचौथ की तैयारी को लेकर बाजार में बुधवार सुबह से महिलाओं की चहल पहल रही। बुधवार को बाजारों में खूब रौनक देखने कोर मिली। सुहागिनों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। कासगंज शहर में चूड़ियां व सौंदर्य का सामान बेचने वाले लोगों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान बाजार में जाम की भी स्थिति बनी रही। बुधवार को करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। मेहंदी सेंटर से लेकर ब्यूटी पार्लर तक काफी भीड़भाड रही। ब्यूटी पार्लरों में कई घंटों के इतजार के बाद महिलाओं का सजने संवरने के लिए नंबर आया। इस दौरान महिलाओं ने सौंदर्य संबंधी सामान से लेकर साड़ी, कपड़े एवं गहनों की खरीदारी की।

Related Articles

Back to top button