ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सड़क किनारे खड़ी ओमनी गाड़ी में अचानक से धू धू कर जल उठी

कासगंज :सिढ़पुरा-एटा रोड पर ग्रान नगला हरचंदी फाटक के समीप बुधवार की दोपहर को 12:30 बजे एक दुकान के बाहर खड़ी ओमनी गाड़ी में अचानक से आग लग गई आग इतनी भीषण थी। कि ओमनी गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गाड़ी के बाहर दो एलपीजी सिलेंडर एवं रिफलिंग मशीन भी पड़ी हुई थी।ओमनी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना सिढ़पुरा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय फोर्स के साथ घटना पर पहुंचे।ओर पुलिस द्वारा घटना की सूचना फ़ायर बिग्रेड को दी गई है। तत्काल में पहुंची फ़ायर बिग्रेड कि गाड़ी नें आग पर काबू पा लिया। सड़क के निकट खड़ी ओमनी गाड़ी में आग लगने से एटा एवं सिढ़पुरा की ओर सड़क पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है। जांच की जाएगी

Related Articles

Back to top button