कासगंज:बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर जोर

कासगंज- पटियाली: वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में सुधार के लिए काफी प्रयास किये जा रहे हैं संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने बाले बच्चों में सुधार के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं उसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री अंकित मिश्रा के निर्देशन तथा श्री चंद्र देव दीक्षित की देखरेख में शनिवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण पृथम संस्था के प्रशिक्षकों पवन सिंह रावत, राजेश कुमार,आकाश पाठक,राजेश कुमार यादव तथा योगेंद्र प्रताप द्वारा अध्यापकों को दिया गया इस प्रशिक्षण में कक्षा 4 और 5 में पढ़ने वाले बच्चों में किस तरह से भाषा एवं गणित विषय में सुधार किया जाए इस पर वृहद स्तर से जानकारी दी गई, इस प्रशिक्षण में पटियाली ब्लॉक के सौ परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक,प्रभारी प्रधानाध्यापक,सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे। इस शिक्षण में सुखबीर सिंह चौहान,रतन प्रकाश,सुरजीत सिंह,जय प्रकाश,शिव कुमार,शिवम बघेल,यशवीर सिंह फौजी,कमलेश यादव,करमवीर सिंह,धन सिंह,गौरव देव,मंजू देवी,मीनेश,अमित गुप्ता, इंस्पेक्टर सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


