ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली में तीन दिनों से लापता युवक का शव मिला,मौके पर दौड़ी पुलिस

कासगंज: पटियाली में तीन दिन से लापता युवक का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई, एसपी, एएसपी, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पटियाली के दरियावगंज निवासी 22 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र रामनरेश विगत 12 अक्टूबर को बेलदारी की तलाश में घर से निकला था, देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद पिता रामनरेश ने पटियाली थाने पहुंचकर बेटे के गुम होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं शनिवार की सुबह थाना दरियावगंज के समीप केनाल रोड भरगैन मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ती, एएसपी जितेंद्र दुबे एवं सीओ आरके तिवारी पुलिसबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।

 

Related Articles

Back to top button