कासगंज: अमांपुर में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन

कासगंज: अमांपुर मे श्री गोविंद सिंह शिक्षण संस्थान में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा का हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा प्रांगण यज्ञशाला में याज्ञाचार्य ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। जहां आकाश, पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि, व वरूण का आह्वान करते हुए पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में पूर्ण आहूति देकर सुख शांति और विश्व के कल्याण की कामना की। श्री गोविंद सिंह शिक्षण संस्थान कमेटी के तत्वावधान में दोपहर 2 बजे से कथा वाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने कथा का वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण के हाथों कंस वध सुनाते ही जय श्रीकृष्णा के गगनभेदी जयकारों से पांडाल गूंज उठा। कथा वाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय व श्रीधाम वृन्दावन के कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें आकर्षक भजनों पर श्रद्धालुओं को तालियां बजाने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ ही भक्तों ने फूलों की होली खेल कर खुशियां बांटी। कथा समापन के अवसर पर कथा वाचक गौरव कृष्ण पांडेय व कलाकारों सहित कथा परिवार के सदस्यों को कमेटी के द्वारा फूल माला पहनाकर और शाॅल उड़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भड़ारे में कमेटी के द्वारा कन्याओं और साधु-संतों को भोजन करवा कर उन्हे दक्षिणा भी भेट की गई। भड़ारे में सब्जी पूड़ी, खीर, रायता, के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शशिप्रभा सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, हरिकिशोर मिश्रा, विनय प्रताप सोलंकी, सुनीता सोलंकी, धीरज गुप्ता सर्राफ, मुकेश वर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, सोनू दीक्षित, मुकेश शर्मा, पुष्पेन्द वर्मा, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, रावेन्द्र चौहान, दलवीर सिंह, मोहित कुमार, पंवन सोलंकी, विष्णु सोलंकी, ज्ञान सिंह मंयक भारद्वाज, बाबू आदि रहे।
Subscribe to my channel


