ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: विधायक हरिओम वर्मा ने फसलों की बर्बादी पर मुख्यमन्त्री को पत्र भेजा

कासगंज:अमांपुर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भारी बारिश से किसानों की फसले बर्बाद होने से किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की है। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिन की भारी बरसात होने के कारण जलभराव हो गया है। इसकी वजह से धान, मक्का, बाजरा, मूंग, उड़द, आलू, सहित अन्य फसलें बड़ी मात्रा में नष्ट हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों की समस्या को देखते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button