कासगंज: सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भृमण कार्यक्रम में पैराणिक व ऐतिहासिक तथ्यो को जाना
दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: न्यौली मानपुर नगरिया स्थित सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भृमण कार्यक्रम में मथुरा, वृन्दावन, फतेहपुर सीकरी आदि पौराणिक व ऐतिहासिक स्थानों का अवलोकन किया। एक ओर छात्र-छात्राओं ने जहाँ मथुरा, वृन्दावन, गोकुल आदि स्थानों का भृमण कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की जानकारी प्राप्त की वहीं दूसरी ओर फतेहपुर सीकरी स्थित विश्व प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा एवम किला का अवलोकन कर इतिहास के तथ्यों को जाना। उक्त भृमणकारी दल की बस को विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
दो दिवसीय इस भृमण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने तमाम पौराणिक व ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी हासिल की व वहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य व वास्तुकला का जमकर लुत्फ उठाया। इस भृमण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान, विकास शर्मा, विकास मौर्य, मनोज वर्मा, विशाल सोलंकी, ममता कश्यप, प्रिया कश्यप, आरती चौहान, लवली सोलंकी, शिवानी चौहान, संध्या मौर्य, अनुराधा कश्यप, अंशुमान राघव, बांके बिहारी, तरुण शर्मा, लालू यादव, प्रशांत यादव, गरिमा मौर्य, प्राची मौर्य, शिल्पी सोलंकी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


