ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: ढोलना में पुलिस और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला

कासगंज: थाना ढोलना के बाईं पास पर उस समय अफरा_तफरी मच गई। जब टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पलट गया। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आस पास खेतों में काम करने वाले लोगों को हटाया और सड़क यातायात को वैकल्पिक व्यवस्था से निकाला गया। विषम परिस्थिति उस समय पैदा हो गई जब टैंकर में गैस बन जाने से तेज़ आवाज़ के साथ ज्वलनशील पदार्थ फ़ैल गया और उसमें आग लग गई, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जाती है।
Subscribe to my channel


