
कासगंज: न्यौली के क्षेत्र गांव चेके गुनार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा एंव पूर्व ब्लाक प्रमुख सहावर ठा0 बृजेंद्र सिंह गौर ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य लाभ एवं आपसी प्रेम व सौहार्द्र का वातावरण बनता है। इसी बीच मैच के रेफरी आशीष वाह राहुल रहे कमेंट्री विनय मास्टर ने की। इस मौके पर रामभरोसे सोलंकी ,राहुल,अंशुल, गुडू,तनुज,ओमवीर,अभयप्रताप,जानकी मौर्य, गोलू,मनीष सोलंकी,कायमसिंह,रोहित कुमार,जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


