ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपा की बैठक में निकाय चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन

कासगंज: अमांपुर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक शंकर गेस्ट हाउस पर हुई। शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर निकाय जिला चुनाव प्रभारी नीरज शर्मा ने निकाय चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने सभी से नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। और बूथ को मजबूत बनाए। नगर पंचायत निकाय चुनाव प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाएं। उन्होंने सभी से आह्वान किया वह अपनी पूरी शक्ति लगाकर निकाय चुनाव में कार्य करें।निकाय प्रभारी वीडी राना, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह ने भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दरवेश फौजी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत, पीसी वर्मा, सुलोचना गुप्ता, धीरज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, सभासद धीरज शाक्य, सभासद ओमकार वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजीव महेश्वरी, सभासद राजेश कुमार, दीपक सोलंकी, गौरव गुप्ता, पवन गुप्ता, शिवम गुप्ता, दीपक गुप्ता, विवेक कुमार, अंशू गुप्ता, बीर बहादुर, देवेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button