कासगंज: अयोध्या के तर्ज पर कासगंज के हथौडावन के अमृत सरोवर में 11 हजार दीपक

कासगंज: पटियाली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नीरू भैया ने अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव पर्व मनाने का मन बनाया है। शहीद उमेद सिंह अमृत सरोवर पर 11 हजार दीप जलाकर दीपो का त्योहार मनाया जायेगा। पटियाली खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा दीपावली पर्व पर क्षेत्र के ग्राम हथौड़ावन अमृत सरोवर पर शहीद उमेद सिंह के नाम पर 11 हजार दीप जलाये जायेंगे।बतादें कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर चलते हुए, पटियाली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान एवं खंड विकास अधिकारी पटियाली द्वारा इस बार दीपावली पर्व पर क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा वन में अमृत सरोवर पर शहीद उमेद सिंह के नाम पर 11 हजार दीप जलाकर उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। जिसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गई।जिसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गई।
Subscribe to my channel


