ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को याद कर दी श्रद्धांजलि

कासगंज: अमांपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक यात्रा और उनसे जुड़े संस्मरण बताए गए। शुक्रवार को चेयरमैन कमांडो चांद अली खान के एम एन हीरो मोटर्स पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान, मथुरा सिंह मुखिया, राजकुमार यादव, नसीर खान, सुल्तान अहमद, बबलू यादव सभासद, अखण्ड यादव, दिलीप कुमार, अरबाज खान, अशोक, राधे यादव, अली बहादुर, हसमत खान,आदि रहे।
Subscribe to my channel


