
कासगंज/ जिला सर्राफा एसोसिएशन सोरों की एक बैठक स्वतंत्र अग्रवाल जी के प्रतिष्ठान गंगा गली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय ने की। जिसमें श्री जिला सर्राफा एसोसिएशन सोरों की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ । अध्यक्ष योगेश सोनी , महामंत्री विक्रम पांडे, कोषाअध्यक्ष कपिल मित्तल दोबारा सर्वसम्मति से चुने गए । सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय, देव प्रकाश तिवारी, स्वतंत्र अग्रवाल,गिरिराज किशोर अग्रवाल द्वारा नवीन पदाधिकारियों के लिए पुष्प माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर सौरभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुज कुदेशिया, जितेंद्र सोनी, शिवम सोनी, अतुल सोनी, अमन सोनी, अनुराग वर्मा, पिंकी सोनी, किशोर सोनी, गौरव सोनी, अभिषेक सोनी , अनुग्रह वर्मा, रितेश सोनी, सौरभ सोनी सहित आदि सर्राफा व्यवसाई मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


