ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: ई फिनाकेयर ने अपना 15 स्थापना दिवस मनाया

भिलाई; सेक्टर 6 ई मार्केट स्थित फिना केयर संस्थान ने अपना पंद्रहवां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संस्थान के सभी कर्मी और अधिकारीगणों ने पूजा हवन के बाद केक काटकर खुशियां जाहिर की। संस्थान के डायरेक्टर प्रमोद चौधरी ने बताया कि बीते पंद्रह वर्षों में इमानदारी से की गई मेहनत और लगन का परिणाम यह मिला है कि आज भिलाई नगर का सबसे बड़ा इनकम टैक्स सेवा संस्थान ई फिनाकेयर बना है। यह संस्थान लगभग दस हजार लोगों का आयकर से संबंधित समस्त कार्य करता है। ई फिनाकेयर के एक अन्य डायरेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि यह वर्ष उनके लिए बड़ा दुर्भाग्य जनक रहा क्योंकि संस्थान के एक डायरेक्टर अंकुश महाजन के हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके बावजूद संस्थान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने सहकर्मियों के साथ तन मन धन से कार्य कर रहा है। अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस संस्थान द्वारा सामाजिक और सेवाभावी कार्यों के लिए एक संस्था सतसंकल्प समिति अलग से बनाई गई है जो सिर्फ सेवा के कार्य देखती है। लगभग 10 वर्षों से कार्य कर रही इस समिति ने स्वयं के पैसे से कार्य किया है। सिविक सेंटर में संचालित शानदार सर्व सुविधा युक्त शौचालय इस संस्थान की ही देन है। समारोह पूर्वक मनाया गए स्थापना दिवस के कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े शिशिर कुमार सिंह, श्रीमती नेहा महाजन, प्रियंका गुप्ता, रोहन गुप्ता शहाना हुसैन, सृष्टि भोई, गीतांजलि, नेहा अग्रवाल, निधि सिंह, अनीता सिंह, जसवंत सिंह अभिषेक राहुल शुभम सोनी, विपिन गोंडाने, हिमांशु ठाकुर, जी रमेश, रोहन गोरे, सूरज वर्मा, हेम लाल यादव, खूब लाल साहू आदि रहे।

Related Articles

Back to top button