कासगंज: एक दिवसीय अनशन 6 मागों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौपा

कासगंज: पटियाली तहसील पर एक दिवसीय अनशन किया गया।इस दौरान एसडीम पटियाली प्रेम नारायण सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है अनशन में अब्दुल हफ़ीज़ गाँधी ने कहा कि अधिक वर्षा, बाढ़ और कटान से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दिया जाए। गांव बरौना, बरी बगवास, नगला खंदारी, मिहौला, नगला शंभू, कादरगंज पुल के दोनों तरफ, सुनगढ़ी-किसोल-किलोनी पर पक्की ठोकरें बनाई जाएं ताकि कटान और बाढ़ को रोका जा सके।
कादरगंज पुल के पास पक्का घाट बनाए जाए ताकि गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को आसानी हो। बूढ़ी गंगा जी में दोबारा से जल आने की व्यवस्था की जाए। बूढ़ी गंगा जी में जल आने से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। गांव दुलाई- चिरौला के पास टूटा हुआ नहर का पुल जल्दी से निर्माण कराया जाए। इस पुल के ना होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं। आवारा और छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान निकाला जाए। इन पशुओं से फसलों का काफी नुकसान होता है। इस अवसर पर अब्दुल हफ़ीज़ गाँधी, मुनेंद्र शाक्य, शाहरुख़ राज, विनीत सविता, शाहिद अली, नसीम मंसूरी, विनय यादव, अभिषेक यादव,असलम खान, मुसीन खान, नितेश यादव, सतीश कश्यप, कालीचरण, हिकमत अली, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


