कासगंज: सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान के साथ धूम-धाम से मना दीपोत्सव

कासगंज: न्यौली। सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर रोड नगरिया में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एक ओर जहाँ छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में भूमिका अदा की वही दूसरी ओर छात्राओं ने रंगोली सजाकर मन्त्रमुग्ध कर दिया। बाद में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने छात्र – छात्राओं को दीपोत्सव के बारे में अवगत कराया। विद्यालय निदेशक मनोज चौहान ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देने वाला पर्व है।
इस पर्व पर हम सभी को अपने अंदर के अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त कर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर जाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के बाद में छात्र-छात्राओं को खील खिलौने का प्रसाद वितरित किया गया । शिक्षकों व वाहन चालकों को विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, विकास मौर्य, मनोज वर्मा, विशाल सोलंकी, आरती चौहान, अनुराधा कश्यप, लवली सोलंकी, प्रिया कश्यप, लालू यादव, गोविंद यादव, गरिमा मौर्य, ओम चौहान, निहाल गुप्ता, गोपाल तोमर, रूपेशनाथ, सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


