कासगंज: आरपीएफ और जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की डाँग इस्कॉट के साथ चेकिंग अभियान चलाया

कासगंज: शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो की आरपीएफ एवं जीआरपी टीम नें की रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो की डॉग इस्कॉट के साथ सयुंक्त रूप से चेकिंग जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ जैसे पटाखे, डीजल, पेट्रोल तथा गैस सिलेंडर आदि को साथ में लेकर यात्रा ना करने के संबंध में जागरूक किया गया। तथा विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों के संबंध में रेल अधिनियम के तहत दंडनीय प्रावधानों से भी बताया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर नहीं आई।
पोस्ट कमांडर राम प्रताप सिंह नें यात्रा कर रहे लोगो से अपील की किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा दी हुई खाने एवं पीने की चीजों को न ले।

इस दौरान उप निरीक्षक भारती तोमर, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, आरपीएफ क्राइम इस्पेक्टर निरंजन सिंह, डॉग हैनडर राकेश कुमार एवं जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार, उप निरिक्षक वीरेंदर सिंह, हेड कास्टेबल बीरबल सिंह,कॉस्टेबल वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


