कासगंज: दीपावली को लेकर अमांपुर का बाजार हुआ गुलजार, उमड़े खरीदार

कासगंज: अमांपुर में रविवार को त्योहार की भीड़ के चलते बाजार जाम हो गए। बाजारों में दिपावली त्योहार के सामान की जमकर खरीददारी की गई। कस्बा के बारहद्रारी, कालेज रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुड़मण्डी, सराफा बाजार, एटा रोड बाजार में दीपावली को लेकर बाजार में त्योहारों का रंग जमने लगा है।

रौनक शुरू हो गई है। दुकाने सजने व जगमगाने लगी है। सामान की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। दीपावली का त्योहार पड़ने से बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दीपावली पर बर्तन बाजार, आभूषण बाजार, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, फुटवियर तथा गारमेंट, की दुकानों पर भीड़ रहती है।

दीपावली होने के कारण बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी को लेकर कारोबार प्रभावित हुए थे।लम्बे समय बाद बाजार गुलजार होने शुरू हो गयें हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करेंगे।
जिससे इस सप्ताह अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। गुड़मण्डी बाजार में रेडीमेड कपड़ो के व्यवसायी मनोज गुप्ता व नरेश गुप्ता का मानना है कि दुकानदारी फिर से पहले की तरह होने लगी है। पिछले आठ महीनों से गायब रौनक बाजारों में फिर से देखने को मिल रही है। इस सप्ताह अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
Subscribe to my channel


