कासगंज: पटियाली में गैस सिलेंडर फटने भरभरा कर गिरा लेंटर, एक की मौत,कई घायल

कासगंज: पटियाली क्षेत्र में दिवाली के दिन सुबह नाश्ता बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर के फटने से एक मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे नाश्ता बना रही तीन महिलाएं और एक युवक दब गए।जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई 

इसी दौरान तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझोला का है जहां सोनेलाल पुत्र हेतराम का मकान है मकान में सुबह महिलाएं गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। दो धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर नायाब तहसीलदार, दरियावगंज चौकी इंचार्ज सतपाल भाटी एवं पटियाली कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल समेत फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया जिसमें 26 वर्षीय सुदयवीर की मलबे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
Subscribe to my channel


