ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज : पटियाली कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने गरीब बच्चों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

कासगंज: दीपावली पर्व पर पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजूर अली ने पटियाली में गरीब बच्चों के बीच जाकर दीपावली की खुशियां बांटी, उन्होंने गरीब बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर हैप्पी दिवाली बोली। पटाखे और मिठाई पाकर मासूम बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखने को मिली। इसी दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि सभी लोग त्योहार पर प्यार बांटे, अपने त्योहार मानने के साथ साथ गरीबों का भी ख्याल रखें, गरीबों में खुशियां बांटे, दूसरों को खुशी देना और उनकी मदद करना ही सच्ची इबादत है। वहीं गरीब बच्चों ने मिठाई पटाखे पाकर इंस्पेक्टर को थैंक्यू बोला।

 

Related Articles

Back to top button