कासगंज: धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीयों से रोशन हुए घर

कासगंज: दीपावली पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।विधि-विधान से घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई। 

लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीए और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से प्रकाश किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। वही युवाओं के बीच तरह तरह के स्काई शाॅट चलाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। अमांपुर में दीपावली के मौके पर लोगों ने विधि विधान से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी पूजा हुई। देर शाम घरों को सजाकर पुरोहितों की मदद से मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर धन व वैभव की वृद्धि की कामना हुई।

इस मौके विधायक हरिओम वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, चेयरमेन चांद अली खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य डाॅ विक्रम राजपूत, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, डा केतसिंह वर्मा, पुष्पेद वर्मा, सुलोचन गुप्ता, धीरज गुप्ता सर्राफ, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सरदार निर्मल सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, दरवेश फौजी, रिकू अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, शिवम कुमार, शनिदेव गुप्ता,आदि रहे।
Subscribe to my channel


