कासगंज: अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ,मंदिर परिसर गोवर्धन महाराज के जयघोष से गूंज उठा

कासगंज: अमांपुर कस्बे के देवी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर, मथुराधीश मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, अयोध्याधीश मंदिर, गांधीनगर स्थित समाज सेविका सुलोचन गुप्ता के आवास पर हर साल की तरह बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट का भोग धूमधाम से लगाया गया। गोवर्धन महाराज को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। श्री गोवर्धन महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर महाआरती उतारी गई। अन्नकूट महोत्सव पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ नगरवासियों ने लिया। इस अवसर समाज सेविका सुलोचन गुप्ता, रामनरायन मित्तल, हरिद्त पालीवाल, राकेश पाराशर, सुधीर गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, तामेस्वर अग्रवाल, विष्णु गोयल, रामसिंह शाक्य, धीरज शाक्य सभासद, आकाश गुप्ता सर्राफ, योगेश गुप्ता, शनिदेव गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीपक गुप्ता, देवेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, डिम्पल गुप्ता, गौरव गुप्ता, पवन मित्तल, राहुल गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


