ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: प्राकट्य दिवस पर भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया

कासगंज: भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य दिवस एवं यम  द्वितीय पर्व पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया, कलम पर तिलक लगाकर कलावा आदि बांधा औऱ  सर्व समाज की शांति समृद्धि के लिए कामना की। कार्यक्रम नोवल्टी रोड स्थित संगठन के संरक्षक नवल किशोर कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कलम पर तिलक लगाकर कलावा बांधकर पूजन किया अध्यक्षता नवल कुलश्रेष्ठ ने की। मुख्य अतिथि पूर्व शाखा प्रबंधक आरके सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि राकेश सरन सक्सेना, डॉ अजय कुलश्रेष्ठ, भरत लाल सक्सेना रहे। इस दौरान  डॉक्टर अजय कुलश्रेष्ठ बताया की पूरी सृष्टि के पाप पुण्य का लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त ही करते हैं कायस्थ बंधु यम द्वितीय को कलम पूजन कर प्राकट्य दिवस मनाते हैं। राकेश सरन सक्सेना ने बताया परम पिता ब्रह्मा जी के अंश  ज्ञान के अधिष्ठाता देवता, मानव जाति के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज के पूजन दिवस पर पूरे देश में कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त का  और कलम दवात पूजन करते है। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ डॉ अजय कुलश्रेष्ठ, रवी मोहन कुलश्रेष्ठ, अखिलेश सक्सेना, भरत लाल सक्सेना, आरके सक्सेना, दीपक सक्सेना,राकेश सरन सक्सेना, नवीन सक्सेना,नवल किशोर सक्सेना,केके सक्सेना, प्रशांत सक्सैना, अरविंद सक्सैना, विजय सक्सेना, शेखर सक्सेना, विमल जौहरी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button