ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: बीजेपी पार्षद दया सिंह पहुंचे छठ तालाब,लोगों से मेल-मुलाकात कर समस्याएं सुनी

दुर्ग- भिलाई: हर साल की तरह इस बार भी बोल बम समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारी कर ली है। व्रत रखने वाली माताएं-बहनों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए हर जतन शुरू कर दिए हैं। नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन के अधिकारियों के साथ पार्षद दया सिंह , पार्षद गिरजा बंछोर, श्याम कुमार,सूर्यकुण्ड तालाब समिति के अध्यक्ष आर पी सिंह  ने निरीक्षण किया। छावनी सूर्यकुण्ड तालाब, छावनी दरी तालाब, और खुर्सीपार बापूनगर बापू सरोवर शिवालय छट तालाब का निरीक्षण कर सफाई और प्रकाश व्यवस्था का हाल जाना। दया सिंह ने बताया कि, हजारों लोग इन तालाबों में पूजा-अर्चना करने आते हैं। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी तालाब की सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखने आए हैं। ताकि समय रहते समस्याओं का निदान कराया जा सके। निगम के अधिकारियों से कहा है कि सफाई को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण्या समिति के पदाधिकारी भी इन तालाबों में रहेंगे। जहां व्रत रखने वाली महिलाओं और बहनों को जरूरी सामाग्री मुहैया कराने में पहल करेंगे। लोगों के लिए विशेष कैंप लगाया जा रहा है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Related Articles

Back to top button