ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कायस्थ समाज ने किया अभिनंदन

कासगंज। अलीगढ़ से जनपद में दौरे पर आए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना का कायस्थ समाज ने अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सक्सेना ने नावल्टी रोड स्थित नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर कायस्थ समाज के साथ बैठक की। यहां संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बैठक के दौरान श्री सक्सेना ने नवल कुलश्रेष्ठ से आगामी समय में संपंन होने वाले निकाय चुनाव में कायस्थ बंधुओं की भूमिका को लेकर चर्चा की, साथ ही संगठन की मजबूती को एकजुटता पर बल दिया। इस दौरान गिरधर भटनागर, शांतनु चौधरी, प्रशांत सक्सेना, कार्तिक भटनागर, अरविंद सक्सेना, नीरज सक्सेना, विजय सक्सेना, हिमांशु सक्सेना समेत अन्य कायस्थबंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button