कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार चालक की मौत,मासूम बच्ची समेत तीन घायल

कासगंज- न्यौली: मानपुर नगरिया मल्लाहनगर के समीप देररात को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर एक बच्ची समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सहावर थाना क्षेत्र के गांव एगमा निवासी सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश उम्र 29 वर्ष अपने साथी अभिषेक पुत्र गोवर्धन उम्र 28 वर्ष पत्नी स्नेह लता उम्र 25 वर्ष व पुत्री अंशी 5 वर्ष के साथ बदायूं से अपने गांव वापस लौट रहे थे की रात्रि में आमने सामने से किसी बड़े वाहन से टक्कर हो गई दुर्घटना में सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया वह स्नेह लता वंशी का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Subscribe to my channel


