ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: राजकीय स्टेडियम सोरों में खो खो खेल प्रतियोगिता का हुआ ट्रायल

कासगंज:  सोरो शूकर क्षेत्र के राजकीय स्टेडियम  में खो खो खेल प्रतियोगिता का ट्रायल हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में खो खो खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए राजकीय स्टेडियम कोच हीरा सिंह व निर्णायक राकेश कुमार, राजकुमार के माध्यम से चुना गया। इस अवसर पर खो खो  एसोशियेशन के सेकेट्री जोगेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे जिनमे राज्य के लिए चुने हुए खिलाड़ियों में दया होड़लपुर से,पूजा होड़लपुर से, ममता फरीदनगर से, दीपिका होड़लपुर से, बाकी खिलाडी  बिधुनी, बदनपुर, गंगागढ़ आदि गांव से चुने गए है। सपना ,प्रियंका ,डोली ,नेहा, तनु,शीलू ,शिवानी ,आकांक्षा बालक वर्ग में चुने गये।सतेंद्र ,गुड्डू ,मुकेश ,विजय,अंश,अभिषेक ,विशाल,धर्मवीर ,रोहित आदि राज्य के लिए चुने गये है।

 

Related Articles

Back to top button